देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा :- आशा रावत
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के द्वारा उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर महिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के द्वारा जिला मुख्यालय नई टिहरी में राजकुमार ठुकराल का पुतला दहन किया गया
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत और शहर अध्यक्ष अनीता रावत ने कहा कि राजकुमार ठुकराल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है वह हर दूसरे तीसरे महीने किसी न किसी महिला पर इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं उन्हें अपने पद की गरिमा समझनी चाहिए और दूसरी महिलाओं पर बोलने से पहले अपने परिवार की महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला ने कहा कि देवभूम उत्तराखंड के निर्माण में माताओं और बहनों का बहुत बड़ा योगदान रहा है उन्हीं की बदोलत आज उत्तराखंड राज्य बना है लेकिन राजकुमार ठुकराल यह सब भूल जाते हैं कि प्रदेश के निर्माण में बहुत सी माताओं और बहनों की मांग का सिंदूर उजड़ा है कोख सूनी हुई है उनके बारे में हमेशा सोच समझ कर बोलना चाहिए लेकिन उनके अंदर समझने की चीज नहीं है।
पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल और गंगा भगत सिंह नेगी, गब्बर सिंह रावत ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों को हमेशा सोच समझ कर बोलना चाहिए राजकुमार ठुकराल का सामाजिक पतन होता जा रहा है वह अनरगल बयान बाजी से बाज नही आते।
पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला उपाध्यक्ष सुषमा दुमोगा,सहर अध्यक्ष अनिता रावत, सीमा खरोला, अनिता साह, सरस्वती नेगी,शालिनी साह,पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष गब्बर सिंह नेगी अटल सिंह गिरधारी ऋषभ कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।