महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आज दिनांक 8/03/2022 को जेपी प्लाजा में महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट द्वारा धूम-धाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। महिला उत्थान सशक्तिकरण की अध्यक्ष रेनू रौतेला द्वारा संचालन कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

आज के मुख्य अतिथि उर्मिला पंवार तथा प्रजामंडल से वीर सिंह पंवार जी थे। इस दौरान महिलाओं ने हिन्दी एवं गढ़वाली गानों पर नृत्य कर स्टेज की शोभा बढ़ाई। साथ ही कुछ साधारण महिलाओं के असाधारण कार्यों पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष रजनी तड़ियाल द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 

Share This Article
Leave a Comment