देहरादून। कॉफी हाउस में रविवार को साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता से जुड़े लोगों की मौजूदगी में वरिष्ठ लेखक एवं पटकथा लेखक अतुल तिवारी के साथ संवाद हुआ। इस दौरान फिल्म और साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में दैनिक जागरण से शरद द्विवेदी और अमरदीप भट्ट, अमर उजाला से मयंक श्रीवास्तव और संदीप श्रीवास्तव तथा हिन्दुस्तान से ध्रुव शंकर तिवारी मौजूद रहे। इनके अलावा मुनेश्वर मिश्र, लईक रिजवी, मनमोहन सिंह तन्हा, डॉ. सोमनाथ शुक्ल, डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी, सुनील दानिश सहित साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान हिंदी सिनेमा, साहित्य और बदलते सामाजिक सरोकारों पर खूब चर्चा हुई। अतुल तिवारी ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। इस दौरान हिंदी के तीन प्रमुख समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों ने अतुल तिवारी से बातचीत की और उनका साक्षात्कार भी किया।



