Ad image

वैदिक संस्कृति को संजोना नितांत आवश्यक

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। बाड़ागड्डी क्षेत्र के भूम्याल परम आराध्य श्री हरि महाराज एवं मां खंडद्वारी सहित समस्त देवी देवताओं के परम सानिध्य में मुस्टीकसौड़ में विश्व शांति व क्षेत्र की सुख, समृद्धि के लिए आयोजित भव्य एवं दिव्य “श्री शिव महापुराण कथा” के अष्टम दिवस पर गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण कथा श्रवण में मौजूद रहे। बाड़ागड्डी क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से सामूहिक रूप से आयोजित इस दिव्य कथा में हजारों श्रद्धालु नित्य कथा श्रवण कर रहे है। व्यास पीठ पर विराजमान राष्ट्रीय संत दुर्गेश शास्त्री के श्रीमुख से कथा का रसपान कर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो रखा है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने श्री हरि महाराज सहित समस्त देवी देवताओं के दर्शन कर बाड़ागड्डी क्षेत्र के ग्रामवासियों को इस दिव्य धार्मिक आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में वैदिक संस्कृति को संजोना नितांत आवश्यक है, हमारी युवा पीढ़ी ओर आने वाले भविष्य के लिए धार्मिक मान्यताओं को बढ़ाना हम सबका कर्तब्य है। समाज मे बढ़ते द्वेष ओर नशावृत्ति के परिवेश को ऐसे धार्मिक आयोजनों से दूर किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने श्री हरि महाराज एवं अह्वाहित देवी देवताओं से बाड़ागड्डी क्षेत्र सहित समस्त जनपदवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, महिला कांग्रेस की मीना नौटियाल, गंगा पंवार, पुष्पा चौहान, पवित्रा राणा, राखी राणा, ओबीसी प्रकोष्ठ के विजयपाल महर, पंचायत प्रकोष्ठ के रमेश नेगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, बिजेंद्र नौटियाल, पालिका सभासद बुद्धि सिंह राणा, किशोरी बिष्ट, धर्मेंद्र रावत, जसपाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment