उत्तराखंडसामाजिक

कुड़ियाल वंशावली सम्मेलन 8 अप्रैल को ऋषिकेश में होगा

ऋषिकेश। श्री ऋषेश्वर प्रसाद कुड़ियाल के निवास पर कर्नल पीताम्बर दत्त कुड़ियाल के संरक्षण तथा श्री ऋषिराम कुड़ियाल की अध्यक्षता में कुड़ियाल वंशावली लेखन एवं सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वंशावली लेखन से पूर्वजों का स्मरण होता है और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। इससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और कुल परंपरा को जीवंत बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कुड़ियाल वंशावली सम्मेलन एक माह बाद 8 अप्रैल 2026 को ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए प्रत्येक परिवार से 2100 रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है।

सम्मेलन की तैयारियों के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया, जिसमें सुंदर लाल (शुक्री), सोदन, सुंदरलाल (कुड़ियाल), बिहारी लाल, रमेश कुड़ियाल (पत्रकार) और सुरेश कुड़ियाल को सूचना एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

वित्तीय व्यवस्था के लिए बैंक खाता गौतम, ऋषिराम और शिवानंद कुड़ियाल द्वारा संचालित किया जाएगा, जबकि लेखा-जोखा की जिम्मेदारी अचलेश्वर कुड़ियाल (बैंक मैनेजर) को सौंपी गई है।

बैठक में महेश कुड़ियाल ने महाराजा टिहरी के अर्जीनवीस रहे उमादत्त कुड़ियाल द्वारा संकलित शुक्री (वामदेव जी से) वंशावली का विवरण भी साझा किया।

इस अवसर पर सुरेश कुड़ियाल, रमेश कुड़ियाल (इंजीनियर), दुर्गेश कुड़ियाल, किशोरी लाल, बिहारी लाल, हर्षमणि (वकील), सुभाष कुड़ियाल, नरेन्द्र, सुंदरलाल (शुक्री), गौतम, रमेश कुड़ियाल (पत्रकार), सुंदर लाल (कुड़ियाल गांव) सोदन, अचलेश्वर और डॉ. सुनीति कुड़ियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button