Ad image

बिना मास्क के मतदान केंद्रों पर घूमते रहे नेता

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कोरोना प्रोटोकॉल लगता है आम जनता के लिए अलग और नेताओं के लिए अलग है जी हां कुछ ऐसा ही नजारा पूरा चुनाव के दौरान दिखाई दिया ना किसी नेता ने मास्क पहनना और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया वही निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थलों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की बात कही थी लेकिन यह आम जनता तक ही सीमित है नेताओं के लिए कुछ भी नियम नहीं है।

जी हां विधानसभा अध्यक्ष आज एक बूथ में गए तो वहां पर सिपाही ने उन्हें मास्क पहनने के लिए टोक क्या दिया विधानसभा अध्यक्ष जी बिफर पड़े सिपाही बार बार विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को मास्क पहनने के लिए आग्रह कर रहा था लेकिन जिस लहजे में नेताजी बात कर रहे थे उससे लगा कि शायद उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए नेता और खास तौर पर विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद को संभालने वाले व्यक्ति को गरिमा में रहकर अपना आचरण करना चाहिए लेकिन ऐसा मतदान स्थल पर नहीं नजर आया जिसके बाद जमकर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment