एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस छात्र ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
A businessman falling from the roof of his office building.http://www.x-grounds.com/sample.jpg

एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस के 19 वर्षीय छात्र ने मेडिकल भवन की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एम्स में अफरा तफरी फैल गई। हड़कंप के बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी रजत मुंद नाम के छात्र ने एम्स में मेडिकल भवन की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र के बिल्डिंग से कूदने के बाद एम्स में पहुंचे तीमारदारों के साथ अधिकारियों और स्टाफ समेत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई।तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस घटना के कारण जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही संस्थान में कुछ लोगों से इस बाबत पूछताछ भी की जा रही है। छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का बताया जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a Comment