Ad image

पर्वतजन फाउन्डेशन के सदस्यों ने अमर शहीद स्वर्गीय श्री गंभीर सिंह कठैत जी की माता श्रीमती रामेश्वर देवी जी से मुलाकात की

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

पर्वतजन फाउन्डेशन के सदस्यों ने युवा उत्तराखंड आंदोलनकारी तथा अमर शहीद स्वर्गीय श्री गंभीर सिंह कठैत जी की माता श्रीमती रामेश्वर देवी जी से मुलाकात की।
शासन-प्रशासन द्वारा की गयी उपेक्षा तथा इसके समाधान को लेकर देर तक विमर्श किया। पर्वत जन फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि स्वर्गीय गंभीर सिंह कठैत को राज्य आंदोलनकारी तथा शहीद का दर्जा देने के लिए एक बार नये सिरे से सरकार के समक्ष पैरवी की जाएगी।

पर्वतजन फाउन्डेशन के प्रांजल नौडियाल , देवेन्द्र नौडियाल, अमित पंत तथा चंद्र मोहन नैथानी जी ने संकल्प लिया कि सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों और शासन प्रशासन के सहयोग से 22 सितंबर 2025 शुक्रवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। पर्वतजन फाउन्डेशन की पहल पर सभी राजनीतिक दलों के गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि यह बड़ा दुखद है कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस दिए जाने की मांग को लेकर वर्ष 2004 में शहीद हो गए थे। तब से उनकी मूर्ति अनावरण के इंतजार में है। जिस तरह से वतन पर मिटने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारी जनमानस के दिलों पर अमर शहीदों की तरह अंकित है। इसी तरह उत्तराखंड आंदोलन में बेहद सक्रिय रहने वाले स्वर्गीय श्री गंभीर सिंह कठैत हमारे दिलों पर एक अमर शहीद की तरह राज करते रहेगे। और हम उनसे उत्तराखंड को संवारने की प्रेरणा लेते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment