Ad image

शिव महापुराण कथा के चौथे दिन पशु सेवा में जुटे युवाओं का सम्मान, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। बाबा काशी विश्वनाथ की पावन नगरी उत्तरकाशी में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा-2026 के चौथे दिन धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। कथा प्रारंभ होने से पहले आयोजित प्रतिभा प्रदर्शन में स्कूली विद्यार्थियों ने शंख वादन, श्लोक गायन और भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

ब्राइट एजुकेशन स्कूल के अंशुमान असवाल ने शंख वादन, आदित्य नौटियाल ने श्लोक गायन और मयंक पंवार ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के यशवर्धन चौहान और सृष्टि चौहान ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

चौथे दिन की कथा के यजमान जितेंद्र पंवार एवं उनका परिवार रहा। व्यासपीठ से कथा वाचन कर रहे परम पूज्य डॉ. पंकज सेमवाल ने जनपद उत्तरकाशी में पशु सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लहित फाउंडेशन के अंजलि पंवार, आयुष बिष्ट, आयुष राणा और आरती पंवार को सम्मानित किया।

आदरणीय महंत जयेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा का यह 46वां आयोजन है। कथा का आयोजन 2 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित पंडाल में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि श्री शिवमहापुराण कथा का प्रतिदिन सीधा प्रसारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के यूट्यूब और फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। कथा से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियां भी मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में महंत अजय पुरी, माधव भट्ट, विजय पंवार, विजय पुरी, पूर्णानंद भट्ट, ममराज नेगी, रमेश चौहान, मोहन डबराल, संजय अरोड़ा, जितेंद्र पंवार, गणेश सेमवाल, कुशाल पंवार, गोपाल रावत, अर्चना रतूड़ी, उषा जोशी, शकुंतला गुसाईं, जगदंबा चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment