चैटिंग करने से रोका तो पत्नी ने तोड़ डाले दांत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

शिमला। पति सोशल साइट व्हाट्स ऐप पर पत्नी को चैटिंग करने से रोका तो पत्नी ने पति के दांत तोड़ दिए। साथ ही पति पर डंडों से भी हमला कर दिया।

मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिपोर्ट हुआ हैद्ध पुलिस तक मामला पहुंचा है और जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, ठियोग थाना क्षेत्र के छैला का यह मामला है। पति को पत्नी को चैटिंग करते समय रोकटोक करना महंगी पड़ गई। पत्नी का मूड इस कदर खराब हो गया कि पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। पत्नी ने पति पर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे उसके पति के तीन दांत टूट गए।

घटना गुरुवार शाम शिमला से सटे ठियोग में हुई है। घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली ह। . जानकारी के अनुसार, छैला के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी फोन पर किसी के साथ चैटिंग कर रही थी। जब उसने इस बारे पत्नी से पूछा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई. पत्नी ने उसका रास्ता रोका और उस पर लाठियां बरसाईं और इससे उसके तीन दांत टूट गए, क्या बोली शिमला की एसपी मोनिका ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही ह। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मारपीट की वजह क्या रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment