गंगा दशहरा व गायत्री जयंती के अवसर पर शिवनगरी उत्तरकाशी में विभिन्न जगहों पर मां गंगा पूजन हवन का आयोजन

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

उत्तरकाशी : मां गंगा के उद्गम स्थल उत्तरकाशी जनपद में जिला मुख्यालय में भी गंगा दशहरा व गायत्री जयंती के अवसर पर शिवनगरी उत्तरकाशी में विभिन्न जगहों पर मां गंगा पूजन हवन का आयोजन किया जा रहा है उत्तरकाशी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान पूजन का विशेष महत्व है इसके लिए शासन प्रशासन ने भी विशेष तैयारियों को कर दिया है सामाजिक कार्यकर्ता अजय प्रकाश बडोला ने बताया शिव नगरी उत्तरकाशी में प्राचीन पौराणिक मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान करने के लिए विभिन्न गांव से देव डोलिया आती है यह कर्म आज से ही शुरू हो गया है।

टिहरी जनपद से भी लोग एक दिन पहले आकर यहां से गंगाजल ले जाकर अपने अपने गांव में म मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं मां गंगा आज के ही दिन धरती पर अवतरित हुई थी इसीलिए इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है मां गंगा का पूजन करने का विशेष महत्व बताया गया है मां गंगा को स्वच्छ निर्मल रखने का सभी को संकल्प लेना चाहिए अपने घरों का पूजन सांगरी को भी गंगा में विसर्जित नहीं करना चाहिए वही जोशी परिवार के पंडित माधव जोशी ने बताया प्राचीन गंगा मंदिर पर भी विशेष गंगा पूजन गंगा लहरी पाठ के अलावा भजन कीर्तन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

डॉक्टर के पी जोशी जीके द्वारा यहां पर विश्वशांति के लिए हर साल विशेष अनुष्ठान यज्ञ का आयोजन किया जाता है गायत्री परिवार उत्तरकाशी के द्वारा भी घर-घर में गायत्री यज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है वही पंजाब सिंध क्षेत्र में भी विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा शिव नगरी उत्तरकाशी में गंगा दशहरे के अवसर पर दूर दूर से लोगों का देव डोलियों का देर रात से ही आना शुरू हो जाता है प्राचीन गंगा मंदिर मैं कार्यक्रम में माधव जोशी धीरेंद्र जोशी रमेश मिश्रा नितन जोशी अनील जोशी व गंगा कीर्तन मंडली की बहनों के द्वारा विशेष भजन कीर्तन का आयोजन कीर्तन मंडली अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पवार की अध्यक्षता में गंगा दशहरा वा गायत्री जयंती पर होगा

Share This Article
Leave a Comment