Ad image

देहरादून में गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: 13,890 कनेक्शन अरविंद से जीवन ज्योति एजेंसी में शिफ्ट

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून,  शहर में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू और उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अरविंद गैस एजेंसी, रेसकोर्स से करीब 13,890 गैस कनेक्शन को जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, पहले नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला के लगभग 22,000 कनेक्शन अरविंद गैस एजेंसी में शिफ्ट किए गए थे। इससे एक ही एजेंसी पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया था, जिसके चलते उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी का सामना करना पड़ रहा था।

दरअसल, भूमि विवाद के चलते नंदा गैस एजेंसी को जिला प्रशासन ने सील कर दिया था। इसके बाद उसके उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य एजेंसियों से जोड़ा गया था।

अब प्रशासन ने भार को संतुलित करने के लिए यह नया कदम उठाया है। इससे जीवन ज्योति गैस एजेंसी में स्थानांतरित किए गए उपभोक्ताओं को समय पर और बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा न हो। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे नई एजेंसी से संपर्क स्थापित कर सेवाओं का लाभ उठाएं और किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।

संपर्क नंबर:
उपभोक्ता जीवन ज्योति गैस एजेंसी से 9627167899, 9412078085, 9870980577 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment