Ad image

आजीविका स्वयं सहायता समूह एवं संवाद वार्ता पर एक कार्यक्रम के तहत देहरादून जेपी प्लाजा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून : आजीविका स्वयं सहायता समूह एवं संवाद वार्ता पर एक कार्यक्रम के तहत देहरादून जेपी प्लाजा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कई स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभाग किया गया इस प्रतिभा के दौरान गढ़ हितैषी स्वयं सहायता समूह ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस दौरान विधायक विनोद चमोली जी द्वारा कार्यक्रम की बहुत सराहना की गई। महिलाओं ने गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी कार्यक्रम में विनोद चमोली द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह जिस प्रकार बंजारावाला में बेहतरीन काम कर रहे हैं उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं और आने वाले दिनों में और बेहतर काम करने के लिए वे हमेशा सहयोग करते रहेंगे।

इस दौरान स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षता सरिता कुडियाल, कोषाध्यक्ष शोभा रावत, लक्ष्मी राणा, सुलोचना मधवाल, सुनीता, मीना मधुवाल, रजनी नेगी, मधु डंगवाल आदि के साथ विभिन्न संगठनों से आए लोगों ने भी अपने विचार रखे।

Share This Article
Leave a Comment