उत्तराखंड

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व.विशेश्वर दत्त सकलानी जी की जन्म जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व.विशेश्वर दत्त सकलानी जी जिन्हें वृक्षऋषि और वृक्षमानव भी कहा जाता है, की आज 102वीं जन्म जयंती पर भाव पूर्ण स्मरण कर एक गोष्ठी के माध्यम से महान विभूति को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए, विशेश्वर दत्त सकलानी जी महान क्रांतिकारी/स्वतंत्रता संग्राम सैनानी नागेन्द्र दत्त सकलानी जी के अनुज थे और आपका जन्म ग्राम पुजारगांव पट्टी सकलाना टिहरी गढ़वाल में 2 जून 1922 को हुआ था, बचपन से ही माता पिता से पर्यावरण संरक्षण की कहानी किस्से सुनकर प्रभावित हुए और आठ वर्ष की उम्र से ही पेड़ लगाने का जुनून सवार हो चुका था

अपने जीवन काल में 50 लाख पेड़(बाँज,बुरांश ,देवदार ,भीमल ,सेमल आदि) लगा कर इस पूरी सकलाना घाटी कॊ हरित वन से आच्छादित कर दिया था, वर्ष 2004 मॆ वन विभाग के आकलन से इन 50 लाख पेड़ों की वन सम्पदा 4:50 हजार करोड़ आंकी गई जो की 1200हेक्टेयर मॆ है, *पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट और प्रदेश महामंत्री विजय गुनुसोला ने विशेश्वर दत्त सकलानी जी की* *जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा “* वृक्षमानव के पर्यावरणीय सेवा के सराहनीय योगदान के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी ने उन्हें सम्मानित किया था , वनऋषि श्री विशेश्वर दत्त सकलानी जी का 97वें वर्ष में 18 जनवरी 2019 को निधन हो गया था, उनके निधन से टिहरी जनपद मॆ शोक की लहर व्याप्त हो गई थी”!

पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा और शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि “सकलानी जी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई बार जेल गए थे और देश की आजादी के लिए उनका अमूल्य योगदान रहा है, सकलाना में उन्होंने 50 लाख वृक्ष लगाकर ऐतिहासिक कार्य किया था “।

टिहरी के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी नरेंद्र चन्द रमोला और शहर अध्यक्ष चम्बा शक्ति जोशी ने कहा कि” विशेश्वर दत्त सकलानी हमारे गौरव है आज की पीढ़ी को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए”।

इस अवसर पर टिहरी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष/प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट, प्रदेश महामंत्री/पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नई टिहरी कुलदीप सिंह पंवार,पूर्व जिलाध्यक्ष/चंबा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राणा, टिहरी विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साब सिंह सजवान, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, चम्बा शहर कांग्रेस अध्यक्ष/सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, दीपक पंवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button