Ad image

उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को जल संचय,जल संरक्षण एवम जल संबर्द्धन के दृष्टिगत ग्राम पाटा संग्राली में 35वीं बटालियन आई०टी०बी०पी० महिडाण्डा, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से जल संचय अभियान चलाया गया।

जल संचय अभियान में अधिकारी एवम कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जल संचय अभियान में लगभग 250 खंतियाँ बनाकर वृक्षारोपण किया गया। एसडीएम ने बताया कि उक्त जल संचय अभियान में 35वीं बटालियन आई०टी०बी०पी० महिडाण्डा के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Share This Article
Leave a Comment