Ad image

चम्पावत में रोडवेज के ब्रेक हुए फेल, टला बड़ा हादसा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड के चम्पवात जिले में गुरूवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। चम्पावत से पिथौरागढ़ को जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस के ब्रेक फेल हो गए। गनीमत रही कि बस चालक ने समय रहते बस को पहाड़ी से टक्कर मारकर रोक दिया। हादसे में 09 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरूवार को चम्पावत से पिथौरागढ़ को जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस के चम्पावत के मरोड़ा खान के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक पंकज पांडेय ने सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकरा दी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 26 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी व घायलों को बस से बाहर निकाला कर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

Share This Article
Leave a Comment