90 आपदा प्रभावित लाेगाें काे प्रतापनगर के विधायक ने की इस तरह मदद

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

दैवीय आपदा से प्रभावित तहसील प्रतापनगर क्षेत्र के 90 आपदा प्रभावित लाेगाें काे प्रतापनगर के विधायक बिक्रम सिह नेगी ने एक एक तिरपाल एंव छाता की मदद दी और कहा कि आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद की जायेगी।

साेमवार काे तहसील मुख्यालय मे विधायक नेगी ने पटट्टी उपली रमाेली, राैणद रमाेली, भदूरा एंव ओण के 90 आपदा प्रभावित परिवाराें काे मदद देते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लाेगाें की समस्या के प्रति गंभीर नही है उन्हाेने आपदा के कारण क्षेत्र मे लाेगाें के घर ,आंगन, खेती सहित स्कूलाें मे भारी नुकसान हुआ है परंतु राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रभावित परिवाराें काे बहुत की न्यून धनराशि की सहायता दी जाती है जाे कि बढती मंहगाई एंव बेराेजगारी के दाैर मे ऊंठ के मुंह मे जीरा है उन्होंने राज्य सरकार से आपदा प्रभावित लाेगाें की सहायता राशि बढाने एंव शीघ्र आपदा पीडिताें की सुध लेने की मांग की है।

इस माैके पर उपजिलाधिकारी प्रेम लाल, तहसीलदार राजेंद्र गुनसाेला, मुरारी लाल खंडवाल, मान सिह राैतेला, दयाल सजवाण, प्रवीण पंवार, गजेंद्र रावत, परमवीर पाखरियाल, त्रिलोक बिष्ट, आदि माैजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment