
देहरादून। लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम मंत्री भरत सिंह चौधरी मंगलवार को उद्यमियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा, प्रदेश में उद्योगों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। लेकिन, सबसे
पहले वे उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसमें चाहे, इनकी सब्सिडी हो, या अन्य कोई अनुदान राशि। जटिल सरकारी कागजी कार्रवाई को सुगम बनाया
जाएगा। उद्योगों के लिए भू-उपयोग परिवर्तनों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
लघु उद्योग भारती और लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा की ओर से टर्नर रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री ने कहा, उद्यमियों की क्या क्या प्रमुख समस्याएं हैं।
उनका समाधान कैसे हो सकता है। इसके लिए उद्यमी कभी भी उनसे मिल सकते हैं। सरकार खुद भी इसके लिए उद्यमियों के बीच जाएगी। पहाड़ों से पलायन कैसे रूके। कैसे अधिक से
अधिक उद्योग लगे इसके लिए उद्यमियों और अधिकारियों की कमेटी गठित करेंगे। और तालमेल बनाकर काम करवाया जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने भी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल ढंढ ने उद्यमियों की समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। इस दौरान भाजपा लघु
उद्योग प्रकोष्ठ सहसंयोजक मधुसुधन बलूनी, जिला संयोजक रुड़की केतन भारद्वाज, जिला सहसंयोजक रुड़की अशोक शुक्ला और लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खंडूरी,
कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, मंयक गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश जायसवाल और रुड़की नगर के जिला महामंत्री वीरेंद्र शुक्ला ने उद्यमियों की समस्याएं गिनाईं। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती देहरादून जिला महामंत्री राकेश मल्होत्रा, सदस्य वरुण ढंढ, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के अध्यक्ष बीवी गुप्ता, सचिव अजय कुमार गर्ग, बहादराबाद हरिद्वार इंडस्ट्री डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पांडे, सिडकुल एंट्रोप्रन्योर एसोसिएशन (सेवा) के महासचिव अनुज चौहान, महामंत्री पुनीत गोयल, सुलभ जैन, भगवानपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरारी लाल बयाल, संयुक्त सचिव शिवम गोयल, आशुतोष गोयल, विवेक कांबोज आदि उपस्थित रहे।



