Ad image

शांत स्वभाव के प्रीतम सिंह उबले

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। राजनीति में अपने सौम्य स्वभाव के लिये मशहूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रहे प्रीतम सिंह इन दिनों खफा हैं। उनके खफा होने का कारण उन पर लग रहे भीतरघात के आरोप हैं। एसे में तिलमिलाए प्रीतम सिंह ने भी हमालवर रुख अपनाया है, उन्होंने कहा की वह रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए जिसमें उन्हें भीतरघात के लिये कसूरवार माना जा रहा है।

अक्सर शांत व्यवहार के लिए जाने  वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, प्रभारी देवेंद्र यादव और अविनाश पांडेय पर हमला बोला है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की यदि गुटबाज़ी के चलते पार्टी को हार मिली और उस गुटबाज़ी का हिस्सा अगर वो भी है, तो फिर वो अपनी विधायकी से इस्तीफ़ा देने को तैयार है। साथ ही कहा कि अविनाश पांडेय और प्रभारी यादव को वो रिपोर्ट भी सार्वजनिक करनी चाहिए, जिसमें कहा गया है की पार्टी गुटबाज़ी के चलते हारी है। प्रीतम सिंह ने कहा कि गुटबाजी के चलते पार्टी हारने के बात पर जांच होनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment