Ad image

नेताओ ने पिलायी जहरीली शराब, 7 मरे

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ में चुनाव की जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों को जहरीली शराब पिलाने वाले प्रत्याशियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कच्ची शराब एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। जहरीली शराब पीने से मौत की खबर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते वोटरों को लुभाने के लिए शराब का लालच दिया जा रहा है और ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वितरण कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत बताते हैं कि जहरीली शराब कहां बनी, कहां से लाई गई थी और किसने बांटी, इन सारे बिंदुओं पर छानबीन करते हुए आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। वहीं यह भी छानबीन की जा रही है कि यह शराब और किस-किस गांव में भेजी गई है। ताकि उसे जब्त कर समय रहते हैं बाकी ग्रामीणों की जान बचाई जा सके।

मृतक–
बिरम सिंह (55 ) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ,
राजू ( 45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ,
अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ,
अरुण 28 पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ,
मनोज 32 निवासी शिवगढ़
तेजपाल 62 पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ
इश्मपाल 35 पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़

Share This Article
Leave a Comment