Ad image

जल संस्थान के 21 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून : उत्तराखंड जल संस्थान ने लम्बे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। दिनांक 22 मई को आयोजित की गई परीक्षा का दिनांक 6 जून 2023 को रिजल्ट जारी किया गया है जिसमें हाईस्कूल योग्यता धारक 11 कर्मियों को कनिष्ठ सहायक व इण्टरमीडिएट योग्यता धारक 10 कर्मियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने इन 21 कर्मचारियों की समूह घ से समूह ग में पदोन्नति हेतु बधाई दी है संगठन ने माननीय पेयजल मंत्री, सचिव पेयजल, मख्य महाप्रबंधक महोदया, महाप्रबंधक मख्यालय, सचिव प्रशासन, वरिष्ठ लेखाधिकारी का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि कार्मिकों उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के अथक प्रयासों से पूर्व में चल रही मागं के बाद विभाग ने कर्मचारियों के हित में कार्य किया है।

Share This Article
Leave a Comment