Ad image

आपदा प्रभावितों का रेस्क्यू जारी, सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए लोग

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि आपदाग्रस्त क्षेत्र मजाड़ और कालीगाड में सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। अब तक खतरनाक इलाकों से 70 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इसके बाद प्रभावित गांवों से भी लगातार लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

कार्लीगाड गांव से निकाले गए 60 लोगों को हिमालयन व्यू होटल में ठहराया गया है। इससे पहले इन्हें नागल हटनाला के प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट किया गया था। वहीं, सेरा गांव से 32 लोगों को ईरा रिजॉर्ट और कुल्हान के 76 प्रभावितों को हिल व्यू होटल भेजा गया है।

डीएम ने बताया कि प्रभावितों की देखरेख के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि सहायक खंड विकास अधिकारी रायपुर को सहायक नोडल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही हर होटल में दो-दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

प्रभावितों के लिए राशन और भोजन की व्यवस्था की गई है। होटल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को भी लगाया गया है। प्रशासन लोगों से उनके नुकसान का ब्यौरा भी जुटा रहा है ताकि भविष्य में उन्हें मुआवजा और अन्य सहायता पहुंचाई जा सके।

 

Share This Article
Leave a Comment