लंबे समय से उठाई जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट संजय पांडे के प्रयासों से पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, मॉल रोड के मुख्य द्वार पर लिफ्ट के पास आम जनता की सुविधा के लिए नया सूचना पट (सिटिजन चार्टर) स्थापित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगा पुराना सूचना पट कई वर्षों से अपडेट नहीं किया गया था। इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न विभागों, कक्ष संख्या और उपलब्ध सेवाओं की सही जानकारी प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
नए सिटिजन चार्टर के लगने से अब मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल से जुड़ी जरूरी जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इससे अस्पताल में आने वाले लोगों की परेशानियां कम होंगी।
यह पहल भले ही छोटी नजर आए, लेकिन आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। साथ ही यह उदाहरण भी पेश करती है कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए, तो सकारात्मक बदलाव संभव है।



