उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, को दी गई यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा जयपुर राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए देश भर से आए लोकसभा प्रभारियों की एक अति आवश्यक बैठक हुई जिसमे उत्तराखंड से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

खरोला, ने बैठक में उत्तराखंड में उनके अनुभवों को व्यक्त किया और किस तरीके से उत्तराखंड में सरकार आते-आते रह गई किन कमियों की वजह से उत्तराखंड में सरकार नहीं बन पाई इस पर विस्तृत विचार व्यक्त किये

खरोला, ने बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की रणनीति सुदृढ़ और सही दिशा में रही तो निश्चित ही राजस्थान में एक बार पुन कांग्रेस की सरकार बनेगी और राजस्थान में एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी की सरकार का मिथक भी इस बार टूट जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री वेणुगोपाल जी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह जी, श्री सचिन पायलट जी, श्री मधुसूदन मिस्त्री जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वा सभी राष्ट्रीय सचिव प्रभारी राजस्थान उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment