सोना सजवाण ने तुड़वाया अभिभावक संघ का अनशन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी (घनसाली )। एक सितंबर से धरने पर बैठे आदर्श विद्यालय जीआईसी अखोड़ी के अभिभावक संघ के अध्यक्ष विक्रम घणाता और कुलदीप चौधरी का धरना और आमरण अनशनरविवार को मुख्यमंत्री धामी के आश्वासन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण और ब्लाक प्रमुख बसुमती घणाता के पहुंचने पर समाप्त हो गया

आपको बता दें विगत एक सितंबर से शिक्षकों की कमी को लेकर ग्यारह गांव हिंदव के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें गणित और रसायन विज्ञान के शिक्षकों की कमी पिछले 10 साल से चल रही थी। जबकि दो दिनों से विक्रम घणाता और कुलदीप चौधरी आमरण अनशन पर बैठे थे ।
शनिवार को जनपद टिहरी के भ्रमण पर रहे सीएम धामी को मंच के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोना सजवाण ने अवगत कराते ही सीएम धामी ने तत्काल धरना और अनशन समाप्त करने को कहा, जबकि आज जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण खुद धरना स्थल पर पहुंची और अनशन पर बैठे विक्रम घणाता और कुलदीप चौधरी को जूस पीलाकर कर अनशन समाप्त कराया ।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment