उत्तराखंडराजनीति

राजमहल में लौटे राजकुामर

राजेश कांग्रेस में लौटने का अब तलाश रहे रास्ता

देहरादून। कुछ दिनों पहले िलखी गई पटकथा के अनुसार पुरोला के विधायकराजकुमार फिर अपने पुराने राजमहल भाजपा में लौट गए हैं। इसके साथ हीयह कयास भी लगाए जा रहे हें कि वह पुरोला से भाजपा के प्रत्याशी होंगे। हालांकि इस खबर के बाद भाजपा से टिकट के दावेदारों में साफतौर पर नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि कभी उत्तराखंड के दिग्गज नेता रहे बरफियालाल जुवांठा के बेटे राजेश भी अब भाजपा से अपने पुराने घर कांग्रेस में लौटने कारास्ता तलाशने मेंु जुट गए हैं।
उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव चुनाव से पहले धीरे-धीरे अपना कुनबा बढ़ाने की दिशा में बढ़ रही है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस को एक झटका दिया है। रविवार को आज दिल्ली में पार्टी के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

प्रदेश की उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी व उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

हालांकि पार्टी में शामिल उन्हें कल होना था लेकिन राजकुमार द्वारा देहरादून की एक विधानसभा सीट से टिकट दिए जाने को लेकर पार्टी मंे मंथन जारी था। आज तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button