Ad image

नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, कर्नल अमित वारंग ने पांच टॉपर्स को किया सम्मानित

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, छावनी परिषद शाहजहांपुर में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में 4/4 गोरखा राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित वारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह के दौरान कर्नल वारंग ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए जीवन में कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या काजल कौशिक ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के उपरांत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नव निर्वाचित हेड बॉय और हेड गर्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉप-5 छात्राओं में कीर्ति, निर्मला देवी, सुहानी, अशोभा देवी और मोहिनी देवी शामिल रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a Comment