कर्णप्रयाग कालेज के युवा पर्यटन क्लब के शिक्षक सदस्य मतदाता जागरूकता हेतु पहुंचे औली स्कीइंग स्थल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

औली,डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली के युवा पर्यटन क्लब के शिक्षक सदस्य औली स्कीइंग स्थल पहुंचे। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ के निर्देशन में रविवार को आठ सदस्यीय टीम औली मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत औली पहुंची। टीम के साथ गोपेश्वर महाविद्यालय और कर्णप्रयाग के उमा पब्लिक सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने पर्यटकों को आगामी लोक सभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से शपथ भी ली गई। दल में डा.हरीश रतूड़ी,डा.नेत राम,डा.दीप सिंह, डा.मदन लाल शर्मा,डा.कीर्तिराम डंगवाल, डा.हरीश बहुगुणा व डा.के.के.द्विवेदी सम्मिलित रहे।

Share This Article
Leave a Comment