Ad image

उत्तराखंड प्रीमियर लीग की पहली चैम्पियन बनी टिहरी टाइटंस

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तराखंड प्रीमियर लीग के पहले सीजन की ट्रॉफी टिहरी टाइटंस ने छह विकेट से जीत ली है। यह इतिहास देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में रचा गया। शुक्रवार को उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में पिथौरागढ़ चैंप्स ने पहले बेटिंग करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाये थे, जबकि टिहरी टाइटंस ने जीत के लिए मिले 140 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुकाबले में पहले बेटिंग करने वाली पिथौरागढ़ टीम के लिए सबसे अधिक रन सनी कश्यप ने बनाये। सनी ने 12 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। तनुष 30 गेंदों में 26 रन और शाश्वत रावत 27 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा आदित्य सेठी ने 17 रन बनाये। टिहरी टाइटंस की तरफ से शिवा सोनी और सुमित जुयाल ने दो-दो विकेट लिए।

140 रनों का लक्ष्य का पीछा करने टिहरी टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने पियूष जोशी और वैभव भट्ट ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े, वैभव भट्ट 26 रन बनाकर आउट हुए। पियूष ने 19 रन और कप्तान आदित्य तारे ने 17 रन बनाये। अखिल रावत ने टीम को जीत तक पहुंचाया वे 41 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विशाल डंगवाल ने नाबाद 14 रन बनाए।

छह विकेट से जीत के साथ ही टिहरी टाइटंस ने इतिहास रच दिया। वो पहली टीम है जो पहले सीजन की चैम्पियन बनी है। बता दें कि इस मुकाबले को देखने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या भी राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। मैच के बाद मुख्यमंत्री ने विजेता टीम के खिलाडियों को उत्तराखंड प्रीमियर लीग की ट्रॉफी सौंपी। अवनीश सुधा को मैन ऑफ़ दी सीरीज खिताफ दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment