Ad image

पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

आज दिनांक 19.02.2022 को डायल 112 के माध्यम से थाना देवप्रयाग पुलिस को एक व्यक्ति के खाई में गिर कर घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। 112 द्वारा घायल (कॉलर) का मोबाईल नंबर उपलब्ध कराया गया। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष देवप्रयाग श्री संजय मिश्रा द्वारा घायल कॉलर से वार्ता कर लाइव लोकेशन प्राप्त करते हुए आपदा रेस्क्यू उपकरणों व अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचा गया तो घटनास्थल जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र उतरासु का होना पाया गया। इस संबंध में पौड़ी गढ़वाल पुलिस को सूचना देते हुए थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति विकेश पुत्र मिसरिक जिला सीतापुर (उ0प्र0) का त्वरित व सफल रेस्क्यू करते हुए उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागी (देवप्रयाग) में दाखिल कराकर घायल की जान बचाई गई।

रेस्क्यू के दौरान पूछताछ में घायल विकेश द्वारा बताया गया कि वह नोएडा में टैक्सी चलाता है तथा आज वह अपनी टैक्सी संख्या UP-16GT-2871 से एक सवारी को दिल्ली से लेकर गढ़वाल जा रहा था कि इसी दौरान उक्त व्यक्ति (सवारी) उसे धक्का देकर रोड से नीचे खाई में गिरा कर फरार हो गया।

चिकित्सीय उपचार के उपरान्त घायल को परिजनों के सुपुर्द करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल में सम्पर्क करने हेतु बताया गया।

पुलिस टीम

1:-थानाध्यक्ष संजय मिश्रा
2:-उ0नि0 अनिरुद्ध मैठाणी
3:-कां0 रविंद्र चौहान
4:-कां0 सुभाष बौखण्डी
5:-कां0 विमल

Share This Article
Leave a Comment