उत्तराखंड

टीएमयू की महिला क्रिकेट में मेडिकल टीम फिजिकल को 10 विकेट से हराकर फाइनल में

इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप

मेडिकल की कप्तान वैष्णवी सचिन वूमेन ऑफ द मैच चुनी गईं
फिजिकल की कप्तान संध्या ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली
फुटबॉल में फिजियोथैरेपी ने डेंटल कॉलेज को 3-1 से दी मात
कबड्डी में नर्सिंग कॉलेज ने एग्रीकल्चर को 21 अंकों से हराया

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप के महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मेडिकल कॉलेज ने फिजिकल एजुकेशन कॉलेज को 10 विकेट मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 8-8 ओवरों के इस मुकाबले में मेडिकल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। फिजिकल एजुकेशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 2 विकेट खोकर कुल 78 रनों का स्कोर खड़ा किया।फिजिकल एजुकेशन की तरफ से कप्तान संध्या शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली। संध्या ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। मेडिकल की तरफ से वैष्णवी सचिन ने 2 ओवरों में 2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल की टीम ने 6 ओवरों में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मेडिकल की ओर से वैष्णवी सचिन ने 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मेडिकल की कप्तान वैष्णवी सचिन को वूमेन ऑफ द मैच भी चुना गया।

पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला फिजियोथेरेपी और डेंटल के बीच हुआ। डेंटल ने टॉस जीतकर साइड को चुना। फिजियोथेरेपी ने गेम किक से स्टार्ट किया, फिजियोथेरेपी के चंदन ने 5वें मिनट में पहला गोल किया, दूसरा गोल 11वें मिनट में फिजियोथेरेपी से उमाम ने किया। तीसरा गोल फिजिकॉथेरेपी के चंदन ने 19वें मिनट किया। डेंटल की तरफ से मात्र 1 गोल 21वें मिनट में किया। अंततः यह मुकाबला फिजियोथैरेपी ने 3-1 से अपने नाम कर लिया। फिजियोथैरेपी के चंदन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नर्सिंग कॉलेज और एग्रीकल्चर कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। एग्रीकल्चर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर रेड चुना। फर्स्ट हाफ में 25-12 से नर्सिंग कॉलेज ने से बढ़त बनाए रखी और सेकेंड हाफ में भी 59-38 से नर्सिंग कॉलेज की टीम आगे रही। अंततः नर्सिंग कॉलेज ने 21 अंकों से मुकाबला अपने नाम कर किया। चैंपियनशिप के तहत खो-खो, मेल-फीमेल की टंग ऑफ वॉर, कैरम आदि की प्रतियोगिताएं भी हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button