Ad image

आज महाविद्यालय में आमरण अनशन कर रहे छात्रों के बीच पुनः मौजूद रहा और आंदोलन की आगे की रणनीति पर छात्रों के साथ बैठ कर चर्चा की

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कल देर रात्रि पुलिस बल द्वारा की गई बर्बरता और आंदोलन दमन की कोशिश के खिलाफ हमने अपने तमाम पूर्व छात्रसंघ प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, पूर्व छात्र नेताओं और वर्तमान छात्रों के साथ मिलकर इस विषय पर महाविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक की।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि महाविद्यालय परिसर के भीतर पुलिस का इस तरह देर रात्रि आना गलत है।
साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा हुई, तो तमाम पूर्व छात्रसंघ से जुड़े छात्र नेता सभी धरने पर डट जाएँगे।

छात्र नेताओं ने इस बैठक में अपनी मांगों के समाधान और आंदोलन की शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share This Article
Leave a Comment