उत्तरकाशी। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दिया कि नगरपालिका उत्तरकाशी के क्षेत्र अंतर्गत घरेलू गैस के व्यवसाय उपयोग की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आज दिनांक 17 फरवरी 2022 को खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी की गई जिला पूर्ति अधिकारी श्री संतोष कुमार भट्ट ने बताया कि इसके लिए तीन टीमें गठित की गई जिनमें एक टीम माल रोड बाजार दूसरी टीम गंगोत्री हाईवे और तीसरी टीम जो साढ़ा क्षेत्र में चेकिंग की गई चेकिंग के अंतर्गत बड़ी मात्रा में घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होते हुए पाया गया नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कुल 49 घरेलू सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग होते हुए पाए गए जिन्हें सीज करके उत्तरकाशी गैस सर्विस में जमा करा दिया गया जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस प्रकार की छापेमारी लगातार की जाएगी साथ ही सभी होटल रेस्टोरेंट और ढाबा स्वामियों से अपेक्षा की गई है कि वह सभी अपने प्रतिष्ठानों पर सिर्फ व्यवसायिक सिलेंडर ही उपयोग करें एवं व्यवसायिक कनेक्शन ले छापेमारी मे विजेंद्र नाथ मनोज रावत रमेश खरोला अर्चना भारती नेहा विष्ट महेन्द्र पंवार आदि द्वारा अपनी टीमो के साथ कार्यवाही की गयी।
घरेलू गैस के व्यवसायक उपयोग करने पर मारे छापे

Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


