तीनधारा के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो मरे

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तीनधारा के समीप ट्रक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकी सात लोग घायल हुए हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार तड़के यह हादसा हुआ। ट्रक में नौ लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत.बचाव कार्यों में जुट गई।

घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। तीन घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया। बाद में सभी सात घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। एक घायल हरिद्वार और बाकी घायल वाहन सवार यूपी के हैं। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment