Ad image

यूकेडी ने टिहरी में उर्मिला पर खेला दांव।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी। उत्तराखण्ड क्रांँति दल ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमे टिहरी विधानसभा जिला मुख्यालय की सीट पर उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्रसंघ एस आर टी की तेज तर्रार युवा महिला उर्मिला महर सिलकोटी पर दाँव लगाकर राष्ट्रीय दलों को सीधी चुनोती दी है।


उर्मिला महर सिलकोटी का 1994 से अब तक लंबा सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन रहा है, उनके पति सैना मे वीरता पदक से सम्मानित सैनिक हैं।
महिलाओं और युवाओं के बीच अच्छी छवि के साथ ही उच्च शिक्षित युवा प्रत्याशी जनता के बीच एक विकल्प के रूप मे चर्चा में है और जनता से मदद की अपील भी करती हुई दिखाई देती हैं, संसाधनों की कमी के बाबजूद भी उर्मिला महर सिलकोटी के बडे नेताओं को सीधी टक्कर देंगी।
एक और पूर्व कैबिनेट मंत्री धनै, वर्तमान विधायक भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को इस बार जीतने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी।

Share This Article
Leave a Comment