उत्तराखंडराजनीति

गैरसैंण सत्र से पहले यूकेडी का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में धामी सरकार करीब सात माह बाद पहुंची है। विधानसभा सत्र के पहले ही दिन उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने दिवालीखाल में प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई।

स्थायी राजधानी की मांग, अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर यूकेडी ने विधानसभा घेराव की योजना बनाई। इस दौरान दिवालीखाल में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बीच कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर विधानसभा की ओर बढ़ने में सफल रहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों को रोक दिया और हिरासत में ले जाए जा रहे आंदोलनकारियों को उतारने की कोशिश की। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button