Ad image

उत्तराखंड45 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी यूकेडी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून दिनांक 24-07-2023: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी जी ने जारी अपने बयान में कहाँ हैं कि आज प्रातः दल से निष्काषित लोगो द्वारा रात्रि 3 बजे ताला तोड़कर पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में जबरन अराजक तत्वों को लेकर घुसे व कार्यालय में तोड़ फोड़ की जो कि अपराध की श्रेणी में आता हैं, इन सभी पर कानूनी की जायेगी। साथ ही ये आगाह भी किया जाता हैं कि दल इस तरह के कुकृत्य और अराजकता और पार्टी कार्यालय पर आपराधिक किस्म के तत्वों को एकत्र कर गुंडागर्दी को दल कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

दिनांक 25-07-2023 को पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में दल का 45 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसमें दल के समस्त पदाधिकारीगण कार्यकर्त्ता प्रतिभाग करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment