Ad image

उत्तराखंड जन एकता पार्टी में हुए शामिल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टहरी। उत्तराखंड जनएकता पार्टी के “जनता की मन की बात” के दौरान बहेड़ा, सुदाडा और देवरी गांव के 100 से भी अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बातचीत के दौरान लोगों ने समय से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की।

इसके साथ ही क्षेत्र की कई समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने समस्याएं हल करने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मैठाणि,यूथ जिलाध्यक्ष धनवीर पुर्षोडा, मीडिया सलाहकार विनय तिवारी, बूथ अध्यक्ष नरेश सकलानी,बूथ उपाध्यक्ष राजेश सेमवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री तोमर, प्रतिनिधि राजवीर तोमर, पूर्व प्रधान सरोजनी सेमवाल, क्षेत्र पंचायत स. संजय रावत आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment