Ad image

चंबा–कोटि मार्ग पर वाहन दुर्घटना का राहत एवं बचाव कार्य हुआ पूरा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया गया, जिसे अब पूर्ण कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के निवासी थे, जो हरिद्वार में अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात उसी वाहन से वापस घनसाली लौट रहे थे।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना गया। चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया कि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उच्च उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

दुर्घटना में मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment