आजकल “खुदेंदु पारण” गीत यूट्यूब चैनल पर पसंद किया जा रहा है । खासकर ड्राइवरों के बीच ये गीत बहुत सुना जा रहा है।
उत्तरकाशी की बेटियां जहां देश और विश्व में अपना और उत्तरकाशी का नाम ऊँचा कर रही हैं वहीं एक और बेटी रजनी राजपूत जो मातली की रहने वाली हैं, आजकल चर्चा में हैं और उनकी ये उपलब्धि संगीत में उनके द्वारा लिखित और गये गीत
“खुदेंदु पारण” जो कि सम्भव तय गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी जी द्वारा ड्राइवरों की जिन्दगी पर लिखे और गाये गीत के बाद दूसरा गीत होगा। रजनी बताती हैं कि गाने का शौक उन्हें बचपन से था लेकिन पहचान उन्हें इस गीत से मिली जब एस पी कमलेश उपाध्याय ने उनका गीत सुना तो उन्हें सम्मानित करने के साथ साथ पुलिस लाइन में आयोजित तीज कार्यक्रम में गाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पूर्व ए.डि.एम. मुक्ता मिश्र , पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवान द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है । उन्होंने भी गीत की सराहना की । गाने की मुख्य बात ये है कि गाना उत्तरकाशी में ही रिकॉर्ड किया गया।
यूट्यूब चैनल पर पसंद किया जा रहा है “खुदेंदु पारण” गीत ।

Leave a Comment Leave a Comment


