Ad image

हिमालय दिवस पर निम के प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किया अनुभव।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

हिमालय दिवस पर निम के MTB प्रशिक्षणार्थियों के साथ गढ़वाल ट्रैकिंग एसोसिएशन के रमेश राणा और दिनेश भट्ट ने अपने अनुभव साझा किये ।

रमेश राणा ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि हिमालय खास कर गंगोत्री रीजन अभी युवा पर्वत श्रृंखला है जो कि अभी ज़्यादा और खासकर वो लोग जो इसकी संवेदनशीलता को नहीं जानते को नहीं झेल सकता। यहां पर्यटन का मतलब हम मौज मस्ती से लेंगे तो हम इसका नुकसान ही करेंगे और आने वाली पीढ़ियां इसके लिए हमें कभी माफ़ नहीं करेंगी। हमें बहुत ही शालीनता के साथ यहां की सुंदरता को बनाए रखना है।

MTB कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए दिनेश भट्ट ने कहा कि हिमालय को एक्सप्लोर करने के लिए माउंटेन टरेन बाइक सबसे अच्छी पसंद है और आप सभी ने इसे चुना है आप सभी को हिमालय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य ने सभी को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निम का गौरव पूर्ण इतिहास रहा है और निरन्तर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अभी हाल में ही लद्दाख की तीन चोटियों नून कुन ओर डेल्टा 41 पर सफलता पूर्वक आरोहण कर 15 अगस्त को माउंट कुन पर तिरंगा फहराने का कीर्तिमान स्थापित किया। अभियान में सूबेदार भूपेंद्र सिंह, सौरव रौतेला, तबोंग टागा , रविंद्र रावत, सूर्या रावत , और अंशुल गलता शामिल रहे। ग्राम्य गाथा के संपादक सुरेन्द्र पाल सिंह परमार ने भी सभी को हिमालय दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर MTB प्रशिक्षक दीप शाही और निम के अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment