Ad image

ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन

Sarthak Prayash Admin
1 Min Read

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव श्री आनंद वर्द्धन ने आज हरिद्वार का विस्तृत दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे शामिल:

  • प्रशासनिक अधिकारी: गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप, कुंभ मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद सरस्वती।

  • पुलिस अधिकारी: आईजी (कुंभ) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर, एसएसपी (कुंभ) श्री आयुष अग्रवाल।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment