Ad image

गोल्डन कार्ड में नि:शुल्क OPD सुविधा और एम्स में अलग काउंटर की मांग

Sarthak Prayash Admin
3 Min Read

मुनिकीरेती (ढालवाला)। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को पेंशनर्स भवन ढालवाला में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। अध्यक्षता शूरवीर सिंह चौहान ने की तथा संचालन भगवती प्रसाद उनियाल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार से मांग की कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ‘गोल्डन कार्ड’ योजना के तहत पेंशनरों के लिए ओ.पी.डी. (OPD) की व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क की जाए। उन्होंने कहा कि ओ.पी.डी. नि:शुल्क न होने के कारण बुजुर्गों को केवल इलाज के लिए जबरन अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।

35 हजार वंचितों को मिले जुड़ने का मौका

संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने प्रदेश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में गोल्डन कार्ड योजना लागू करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट सहित अन्य संबद्ध अस्पतालों का बकाया भुगतान जल्द किया जाए, ताकि पेंशनरों को पूर्व की भांति निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। पंवार ने बताया कि प्रदेश के लगभग 35 हजार पेंशनर्स इस समय योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्हें गोल्डन कार्ड योजना से जुड़ने का एक और मौका दिया जाना चाहिए।

एम्स ऋषिकेश में पृथक काउंटर की मांग

संगठन के सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने मांग की कि एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के वरिष्ठ पेंशनरों की सुविधा के लिए अलग से विशेष काउंटर खोला जाए, जिससे उन्हें लंबी लाइनों से निजात मिल सके।

विदेश में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की सहायता

बैठक के दौरान विदेश (सऊदी अरब) की जेल में बंद उत्तराखंड के मूल निवासी इंद्रमणि नौटियाल की रिहाई व सहायता हेतु पेंशनरों ने आर्थिक सहयोग राशि जुटाई। एकत्रित राशि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को प्रेषित की जाएगी।

नए सदस्यों का स्वागत

बैठक में नए सदस्य हरिश्चन्द्र डंगवाल, विनोद द्विवेदी एवं लक्ष्मीप्रसाद उनियाल ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शीला रतूड़ी, उमा ड्यूडी, प्रेमवती पाण्डेय, पुष्पा उनियाल, लक्ष्मी बिष्ट, धीरज बाला शर्मा, खुशहाल सिंह राणा, गोपाल दत्त खण्डूड़ी, देवेंद्र दत्त जोशी, भोला सिंह बिष्ट, शिवदयाल उनियाल, प्रेमबहादुर थापा, अनूप कुमार जोशी, राम मोहन नौटियाल, दिगम्बर बेदवाल, जयपाल सिंह नेगी, विशालमणि पैन्यूली, मोहन सिंह रावत, भगवान सिंह सुरियाल, जितेन्द्र कण्डारी, ज्योति कुकरेती, जनार्दन प्रसाद उनियाल, लक्ष्मीप्रसाद रतूड़ी, शंकर दत्त पैन्यूली, कन्हैया लाल सेमवाल, कैलाश चन्द्र पैन्यूली, प्रेमदत्त डिमरी, सोहन सिंह राणा, सत्येन्द्रसिंह रावत, दरमियानसिंह जेठूड़ी, कृष्ण कुमार वर्मा, राम प्रसाद रयाल, अरविन्द तोमर, हंसलाल असवाल, गोरासिंह पोखरियाल, प्रेम सिंह मस्तवाल सहित दर्जनों पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment