Ad image

30 सदस्यीय प्रशिक्षु पर्यटन गाइड दल ने किया उत्तरकाशी के साल्ड गांव में जगन्नाथ मंदिर का भ्रमण

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी से मात्र छः किलोमीटर की दूरी पर स्थित साल्द गांव के अप्रतिम सौंदर्य के मध्य स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवम गढ़वाल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

उत्तर की काशी सौम्यकाशी,उत्तरकाशी में भगवान जगन्नाथ का यह आकर्षक प्राचीन मंदिर देवभूमि के धार्मिक महत्व और तीर्थाटन के लिए महत्वपूर्ण स्थल है।

पिछले दिनों उड़िया फिल्मों के सुपर स्टार सव्य सांची के द्वारा इस मंदिर के बारे में अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की गई तो भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा भी इसका संज्ञान लिया गया।

सर्वप्रथम जगन्नाथ धाम के मुख्य पुजारी जनार्दनपट्ट जोशी जब यहां आए तो उसके बाद उन्होंने ये जानकारी प्रचारित की। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को देश दुनिया के तीर्थयात्रियों हेतु न केवल प्रचारित प्रसारित किया जाने का प्रयास प्रारंभ कर दिया गया है बल्कि इस स्थल के नियोजित विकास की पहल प्रारंभ कर दी गई है।

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत उत्तराखंड और ओडिशा का यह समन्वय महत्वपूर्ण है तथा ओडिशा के तीर्थ यात्रियों के लिए यह आस्था का महत्वपूर्ण गंतव्य है।

Share This Article
Leave a Comment