गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उधमसिंहनगर। उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर में गांव कनौरा स्थित गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी। देर रात तक भी उसका परिजनों को फोन नहीं आया।

सोमवार सुबह परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी जाकर सूचना दी। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। इस बीच घास काटने गए एक ग्रामीण ने बताया कि गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है। जानकारी के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डाग स्क्वाड, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment