Ad image

11 और 12 जून 2023 को उत्तराखंड पहुंचने वाली पेंशन रथ यात्रा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस ) उत्तराखंड दिनांक 11 और 12 जून 2023 को उत्तराखंड पहुंचने वाली पेंशन रथ यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं और निरंतर रथ यात्रा को उत्तराखंड में सफल बनाने के लिए तैयारी कर रहा है । प्रदेश अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली ने बताया के उत्तराखंड के विभिन्न कर्मचारी संगठनों का लगातार लिखित रूप से समर्थन प्राप्त हो रहा है।

राजकीय शिक्षक संघ के सभी जनपदों की जनपद कार्य कारिनी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के समस्त जनपदों की जनपद कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी एवम उत्तराखंड राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ, भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मेसी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, वाहन चालक कर्मचारी महासंघ, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन आदि अन्य कई संगठनों द्वारा लगातार समर्थन दिया जा रहा है।

सचिवालय के 6 से अधिक घटक संगठनों द्वारा आव्हान किया गया है कि सभी सदस्य पेंशन रथ यात्रा में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।प्रांतीय कार्यकारिणी 10 जून दोपहर 3 बजे लक्सर रुड़की हरिद्वार में बिजनौर से आने वाली पेंशन रथ यात्रा का स्वागत करेगी।

हरिद्वार जनपद की एनएमओपीएस की जनपद कार्यकारिणी और मंडल कार्यकारिणी के रोहित शर्मा, विकास शर्मा, क्रांति कौर, सुखदेव सैनी, सदाशिव भास्कर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, पुष्कर राज , अमित शेखर आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस पेंशन रथयात्रा में विभिन्न संवर्गों के हजारों अधिकारी कर्मचारी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment