ब्रेकिंग न्यूज- कुछ सड़कें छोटे वाहनों के लिए खुले

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ब्रेकिंग न्यूज- कुछ सड़कें छोटे वाहनों के लिए खुले
नई टिहरी। पुलिस विभाग के अनुसार जिले में बरसात से अवरुद्ध कुछ सड़कें छोटे वाहनों के लिएखोल दी गई है। जबकि कई मार्ग अबभी अवरुद्ध हैं। ऐसे में यात्री मार्गों कीजानकारी लेने के बाद हीअपना सफर करें।

पुलिस के अनुसार NH-94(NH-34) ऋषिकेश-चम्बा मार्ग – आगराखाल के पास अवरुद्ध था, जिसे आज प्रातः से छोटे वाहनों (कार,बाइक) के लिए खोल दिया गया है। जबकि बड़े/भारी वाहनों की आवाजाही अभी भी प्रतिबंधित है।

▶️NH-58(NH-07) ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर मार्ग देवप्रयाग के पास जगह -जगह मलवा आने के कारण अवरुद्ध है। उक्त मार्ग पूर्णत: प्रतिबंधित है।

▶️ *देहरादून-मसूरी-सुवाखोली- चम्बा-टिहरी-श्रीनगर मार्ग वर्तमान में खुला हुआ है।

 

Share This Article
Leave a Comment