Ad image

महा जन सम्पर्कअभियान: विशिष्ट परिवारों से सम्पर्क कर सम्मानित किया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी जी,एम,एस मंडल ने कैन्ट विधानसभा में श्रीमती सविता कपूर विधायक कैन्ट के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट परिवारों से मिलकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे साहित्यकार एवं आर्य समाज के उपदेशक सतपाल सरल जी, एडवोकेट संजीव शर्मा, डॉ नितिन गर्ग, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही श्रीमती कमलेश शर्मा, समाजसेवी उत्तम गर्ग जी के घरों पर जा कर सम्मान किया।

सम्मान कार्यक्रम में सुमित पांडेय मंडल अध्यक्ष, बबलू बंसल कार्यक्रम सयोजक, श्रीमती मीनाक्षी मौर्य पार्षद, शेखर नौटियाल मंडल महामंत्री, ऐ,के,महाजन मंडल उपाध्यक्ष, हितेश मण्डल मंत्री, विनोद तोमर मंडल मंत्री, मास्टर सुरेंदर,सतीश कंडवाल जी उपस्तिथ रहे।

Share This Article
Leave a Comment