ऋषिकेश। जल संस्थान के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने आखिरकार बहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर हुई जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पीड़ित का कहना था कि करीब 1 माह पहले उसकी पत्नी ने अपने ही घर में जल संस्थान के रिटायर्ड कर्मचारी सरजू सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सरजू सिंह के बेटे अजय कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पिता के शरीर पर 17 चोटों के निशान पाए गए थे। बावजूद इसके पुलिस जांच के नाम पर हत्या आरोपी उसकी पत्नी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में वहां आज एसएसपी देहरादून से मिलने गए थे। इससे पहले कि वह एसएसपी से मुलाकात करते कि पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीती 26 मई को उसके पिता की हत्या कर दी गई थी शिकायत के बावजूद हत्या आरोपी उसकी पत्नी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था। लेकिन अब ऋषिकेश पुलिस ने हत्या आरोपी उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि यह परिवार बनारस का रहने वाला है और मृतक सरजू सिंह ऋषिकेश में जल संस्थान में कार्यरत थे। वह अपर गंगानगर में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने हत्या आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सिद्धू वाला जेल भेज दिया है।
बिग ब्रेकिंग: हत्या आरोपी बहू गिरफ्तार

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

