टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

सिल्क्यारा टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव का अभियान पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने टनल के अंदर जाकर मलवा हटाने और मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किया जा रहे हैं प्रयासों का जायजा लिया और राहत व बचाव अभियान को लेकर अधिकारियों और एनएच डीसीएल तथा अन्य एजेन्सियों को जरूरी निर्देश दिए। एनएचडीसीएल के निदेशक अंशु मनीष खलको ने बताया कि सुरंग के अंदर प्रभावित क्षेत्र में लूज मलवा को स्थायित्व प्रदान करने के लिए शॉर्ट क्रीटिंग का कार्य किया जा रहा है ।अंदर फंसे मजदूर तक पानी खाद्य पदार्थों की सप्लाई की गई है उनसे अनेक बार संपर्क स्थापित हुआ है। निदेशक ने बताया की अंदर फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित है।
जिला अधिकारी अभिषेक रोहिला ने मौके पर विशेषज्ञों के साथ बचाव अभियान की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। टनल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की बचाव अभियान को पूरी तेजी से संचालित किया जा रहा है इस अभियान में विभिन्न एजेंसियों और विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

Share This Article
Leave a Comment